डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की सराहना की

अगस्त 18, नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की सराहना की। ट्रंप ने सोमवार को 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा ''इस महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा - वैध फोटो पहचान पत्र के बिना अमेरिका में चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं?'' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ''भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ मतदाता थे। एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक के जरिए मतदान किया और प्रत्येक मतदाता के पास एक वैध फोटो पहचान दस्तावेज होना जरूरी था। उन्होंने जोर देकर कहा, ''हमें अब 'सेव अमेरिका एक्ट' पारित करने की जरूरत है।' ट्रंप 'सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी' यानि SAVE अमेरिका एक्ट को पारित कराने पर लगातार जोर दे रहे हैं। उनका दावा है कि यह कदम चुनावी धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने में मदद करेगा। हालांकि, इस मुद्दे पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों दलों में मतभेद हैं। अमेरिकी सीनेट इसे पारित करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
फोटो- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पोस्टसोर्स- 'ट्रुथ सोशल' (Donald J. Trump)