डोनाल्ड ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों पर लगाया बैन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 19, नई दिल्ली: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया के बीच टकराव एक बार फिर सुर्खियों में है। ट्रंप ने CNN, MS NOW और POLITICO जैसे बड़े न्यूज़ आउटलेट्स को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया है। ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों पर उनके प्रशासन को लेकर 'फेक न्यूज' प्रकाशित करने का आरोप लगाया।
ट्रंप ने कहा कि ये संस्थान जानबूझकर उनके प्रशासन की नकारात्मक तस्वीर पेश करते हैं। उन्होंने Politico को लेकर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिकी सरकार से करीब 8 मिलियन डॉलर मिलने का भी आरोप लगाया। ट्रंप ने संकेत दिया कि दूसरे मीडिया संस्थानों पर भी ऐसी कार्रवाई हो सकती है।हालांकि यह साफ नहीं है कि इन संस्थानों को सिर्फ कुछ चुनिंदा कार्यक्रमों या प्रेस पूल से बाहर किया जाएगा या व्हाइट हाउस की नियमित प्रेस सुविधाओं और क्रेडेंशियल्स से भी पूरी तरह वंचित किया जाएगा।वहीं ट्रंप के इस ऐलान का व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन और नेशनल प्रेस क्लब ने कड़ी आलोचना की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जैकी हेनरिक ने कहा कि संविधान प्रेस की आज़ादी को सरकारी दखल से बचाता है। उन्होंने कहा कि मामला सिर्फ पत्रकारों के अधिकारों का नहीं, बल्कि अमेरिकी जनता के उस अधिकार का है, जिसके तहत उसे राष्ट्रपति के फैसलों और नीतियों की स्वतंत्र जानकारी मिलनी चाहिए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और POLITICO पर बैन लगा दिया है, यह दावा करते हुए कि ये मीडिया ‘फेक न्यूज’ फैला रहे हैं। यह कदम उनके प्रशासन की आलोचना को दबाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्रेस की स्वतंत्रता और सरकार के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाती है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के लिए चुनौती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि विश्वसनीय समाचार स्रोतों तक पहुँच सीमित हो जाएगी, जिससे लोगों की सूचना प्राप्ति और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो