डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी की देखरेख में शी जिनपिंग के लिए बना डिनर, जानें व्हाइट हाउस में उन्हें खाने के लिए क्या-क्या मिला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग लंबे वक्त बाद अमेरिका पहुंचे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ जिनपिंग का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे.
एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में स्टेट डिनर आयोजित किया.
खास बात है कि व्हाइट हाउस में फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की देखरेख में डिनर की तैयारियां की गईं हैं.
डिनर की शुरुआत खास तरह के गाढ़े सूप से हुई, जिसमें जंगली मशरूम, हरी जड़ी-बूटियां, कुरकुरे पैनसेटा और हरे प्याज वाले तेल का इस्तेमाल हुआ. इसके बाद तिल की परत वाली सी-बास मछली परोसी गई.
बोक चॉय, भुना बैंगन और हरी चटनी भी दी गई है.
बता दें, बोक चॉय चीन में खाई जाने वाली सब्जी है, जो छोटे पत्तागोभी जैसी दिखाई देती है. डिनर के बाद मिठाई में वनीला आइसक्रीम परोसी गई. आइसक्रीम में व्हाइट हाउस में तैयार किया गया शहर इस्तेमाल किया गया था.
ट्रम्प बोले- अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर डिनर के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और चीन की राजनीतिक प्रणालियाँ अलग हैं, लेकिन दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी संबंध मजबूत हैं.
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते पहले से कहीं अधिक बेहतर हैं.
ट्रम्प ने अपने बीजिंग दौरे को याद करते हुए कहा कि चीन में उनका जिस गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया था, अब अमेरिका भी शी जिनपिंग को वैसा ही सम्मान प्रदान करना चाहता है.
इस मुलाकात के दौरान ट्रम्प ने जिनपिंग को अमेरिका के राष्ट्रीय पक्षी 'बाल्ड ईगल' की लगभग 3 फीट ऊंची प्रतिमा भी उपहार स्वरूप दी.
उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा अमेरिका की स्वतंत्रता और ऊंचे गगन में उड़ान भरने वाली भावना का प्रतीक है.
डिनर में अमेरिकी टेक-बिजनेस जगत के दिग्गज भी पहुंचे स्टेट डिनर में अमेरिका के टेक और बिजनेस जगत के कई बड़े चेहरे भी शामिल हुए.
इनमें अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, टेस्ला और स्पेसएक्स के एलन मस्क, गूगल के सुंदर पिचाई, ओपन-AI के सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन, एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल शामिल थे.
सैम ऑल्टमैन व्हाइट हाउस पहुंचने पर लोगों को ऑटोग्राफ देते नजर आए. वहीं जेन्सेन हुआंग अपने आम काले लेदर जैकेट के बजाय टक्सीडो पहनकर पहुंचे.
📡 स्रोत: NewsData.io