विदेश

Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल

Donald J Trump: मशहूर बिजनेस मैन हर्ष गोयनक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हर्ष अक्सर हर मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर बात रखते हैं. इसके अलावा वो कई ऐसी जानकारी भी शेयर करते हैं जिसके बारे में कम ही लोगों को पता होता है.

जैसे हाल ही में उन्होंने बताया है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प के साथ फोटो खंचवाने के लिए आपको लाखों रुपये खर्च करना पड़ेंगे. आइये बताते हैं कैसे. क्या बताया गोयनका ने?

दरअसल हर्ष गोयनका ने हाल ही में बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प के साथ फोटो क्लिक करवाना इतना आसान नहीं है. अगर आपकी जेब में पैसे नहीं हैं तो आप उनके साथ फोटो नहीं क्लिक करवा सकते हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि हर्ष ने सोशल मीडिया पर एक रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के इनविटेशन का फोटो शेयर कर बताया है.

ये भी पढ़ें: FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई क्या है पोस्ट में?

इस पोस्ट में एक इनविटेशन कार्ड का फोटो है. ये इनविटेशन कार्ड रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के ईवनिंग रिसेप्शन का इनवाइट है. ये फंक्शन 27 अगस्त 2026 को होने वाला है. जिसमं यूएस के प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे ट्रम्प भी शामिल होंगे. इस इनवाइट में रिसेप्शन से जुड़े चार्जेस की डीटेल्स है. इसमें से एक चार्ज फोटो अपॉर्च्युनिटी का भी है.

जिसके लिए 88,600 डॉलर लिए जा रहे हैं, वो भी पर कपल के हिसाब से. Anybody wants a photo-op with Trump, you will have to pay over Rs 80 lakhs. 😱 pic.twitter.com/zQpo0El9iu

Harsh Goenka (@hvgoenka) August 18, 2026 <script src="https://platform.x.com/widgets.js" async="" charset=

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।