व्यापार

दोस्त को भेजे 5000 रुपए तो क्या लगेगा चार्ज? जानिए P2P और मर्चेंट पेमेंट का अंतर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दोस्त को भेजे 5000 रुपए तो क्या लगेगा चार्ज? जानिए P2P और मर्चेंट पेमेंट का अंतर

आजकल तो किसी दोस्त को पैसे भेजने हों, घर का बिल देना हो या दुकान पर सामान खरीदना हो, UPI सबसे आसान तरीका बन गया है.

लेकिन कई लोगों के मन में अभी भी ये सवाल रहता है कि अगर UPI से किसी दोस्त को 5000 रुपए भेजे जाएं तो क्या इसके लिए अलग से चार्ज देना पड़ता है?

वहीं किसी दुकान या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर UPI से पेमेंट करने पर क्या नियम अलग हैं?

UPI में होने वाले पेमेंट को मोटे तौर पर P2P यानी व्यक्ति से व्यक्ति और P2M यानी व्यक्ति से व्यापारी समझा जाता है.

देखने में तो दोनों में पैसे भेजने का तरीका एक जैसा दिख सकता है, लेकिन पेमेंट किसे किया जा रहा है, इसके आधार पर इन दोनों में काफी अंतर है.

दोस्त को 5,000 रुपए भेजने पर कितना चार्ज लगेगा?

अगर आप अपने दोस्त, परिवार में किसी को अपने बैंक अकाउंट में UPI से 5000 रुपए भेज रहे हैं तो ये P2P ट्रांजैक्शन कहलाएगा.

नॉर्मल बैंक अकाउंट से किए जाने वाले ऐसे UPI ट्रांसफर पर ग्राहक से अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जाता है.

यानी अगर आपको दोस्त को 5000 रुपए भेजने हैं तो आपके खाते से 5000 रुपए ही डेबिट होंगे और सामने वाले को 5000 रुपए ही मिलेंगे.

फिर क्या बदला है?

बात सिर्फ इतनी सी है कि अब सरकार ने नया प्रस्ताव रखा है.

जिन भी व्यापारियों का टर्नओवर 1.5 करोड़ सलाना से ज्यादा है, उनसे 2000 से ऊपर से ट्रांजेक्शन पर 0.3% से 0.5% तक मर्चेंट डिस्काउंट रेट लेने पर प्रस्ताव आया है.

इससे फिलहाल आम आदमी को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

0.3% चार्ज लगा तो 2500 के बिल पेमेंट पर कितना चार्ज कटेगा?

समझें पूरा गणित

P2P पेमेंट क्या होता है?

P2P का मतलब है व्यक्ति से व्यक्ति यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।