'ड्राई स्टेट' गुजरात में नकली शराब पीने से 2 की मौत, हालत बिगड़ने के बाद 19 अस्पताल पहुंचे

Gujarat Liquor News: भावनगर में नकली शराब पीने से बड़ा हादसा हो गया है. यहां कथित तौर पर मिलावटी शराब के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ड्राई स्टेट होने के बावजूद सामने आई इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
📡 स्रोत: News18 Hindi