राज्य

ड्राइवर के घर बंदूक तलाशने पहुंची पुलिस,एक करोड़ कैश मिला:सागर में नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन, परिजन बोले- ये PWD इंजीनियर की रकम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ड्राइवर के घर बंदूक तलाशने पहुंची पुलिस,एक करोड़ कैश मिला:सागर में नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन, परिजन बोले- ये PWD इंजीनियर की रकम

सोशल मीडिया पर युवक ने बंदूक के साथ फोटो डाली तो पुलिस डिटेल निकालने उसके घर पहुंच गई। यहां तलाशी के दौरान हथियार तो बरामद नहीं हुआ लेकिन भारी मात्रा में नकद मिलने से पुलिस चौंक गई। नोट गिनने के लिए पुलिस को मशीन मंगानी पड़ी। राजस्व विभाग की टीम को भी बुलाया गया। आयकर विभाग को भी मामले की सूचना दी गई है। मामला गोपालगंज थाना इलाके के तिली तिगड्डा इलाके में रविवार का है। युवक का नाम सौरभ अहिरवार बताया गया है। वह अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाने का काम करते हैं। पिता जगदीश अहिरवार का निधन हो चुका है। एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने कहा- अब तक एक करोड़ रुपए गिने जा चुके हैं। परिजन के मुताबिक, ये रकम उनके भोपाल के चूना भट्‌टी निवासी रिश्तेदार की है। रिश्तेदार PWD में इंजीनियर है। हम जांच कर रहे हैं। देखिए, दो तस्वीरें… घर के अंदर पूछताछ कर रही पुलिस एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे हैं। परिवार के लोगों को घर के अंदर ही रखा गया है। पूछताछ जारी होने की बात कहते हुए मीडिया को उनसे बात करने की इजाजत नहीं दी गई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।