DRDO के HAPS का सफल परीक्षण, 21 किमी की ऊंचाई पर भरी उड़ान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: आगरा स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADRDE) द्वारा डिजाइन और विकसित हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम (HAPS) का सफल उड़ान परीक्षण किया गया। यह लंबे समय तक ऊपरी वायुमंडल में रहने वाला स्ट्रैटोस्फेरिक एरियल सर्विलांस प्लेटफॉर्म है।
परीक्षण के दौरान HAPS ने समुद्र तल से 21 किलोमीटर की ऊंचाई हासिल की। इसके बाद यह 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर 30 मिनट से अधिक समय तक रहा और इस दौरान उपयोगी इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम भी साथ लेकर चला। इसके बाद सिस्टम को जमीन पर लौटने के लिए निर्देशित किया गया। HAPS को सफलतापूर्वक रिकवर किया गया और उड़ान प्रदर्शन से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।
Caption: DRDO के HAPS ने हासिल की 21 किमी की ऊंचाई.