देश

DRDO की पारंपरिक मिसाइल सिस्टम की तकनीक ट्रांसफर को मंजूरी

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
DRDO की पारंपरिक मिसाइल सिस्टम की तकनीक ट्रांसफर को मंजूरी

अगस्त 25, नई दिल्ली: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को और मजबूती देने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO की ओर से विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय रक्षा उद्योग को ट्रांसफर करने को मंजूरी दे दी है।इसका मकसद मिसाइल प्रणालियों के विकास से आगे बढ़कर उनके देश में औद्योगिक स्तर पर उत्पादन को गति देना है।

यानी DRDO की विकसित तकनीक अब निर्धारित योग्यता, प्रमाणन और नियामकीय मानकों को पूरा करने वाली भारतीय कंपनियों के जरिए देश में उत्पादन का रास्ता खोलेगी।इस फैसले से रक्षा क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण क्षमता बढ़ाने, आयात पर निर्भरता कम करने और देश में ही अधिक वैल्यू एडिशन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

साथ ही भारतीय MSME और अन्य तकनीकी साझेदारों के लिए भी डिफेंस सप्लाई चेन में भागीदारी के नए अवसर बनेंगे।DRDO भारतीय उद्योग के साथ मिलकर उन्नत रक्षा तकनीकों के हस्तांतरण और उनके प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करेगा। सरकार का यह कदम आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी रक्षा उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

फ़ाइल फ़ोटो Source: X(रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।