खेल

'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) को अब गाड़ी चलाने के लिए इंटरलॉक डिवाइस (एक तरह का ब्रेथ एनालाइजर) का इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि सिडनी की एक अदालत ने ड्रिंक-एंड-ड्राइव मामले में उन्हें दोषी पाया है. ईस्टर संडे के दिन रैंडम ब्रेथ-टेस्टिंग साइट के पास पहुंचने पर एक यात्री के साथ सीट बदलने की कोशिश करने के बाद, 39 वर्षीय वॉर्नर पर 'मिड-रेंज' ड्रिंक-ड्राइविंग के लिए 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 1 लाख भारती रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया.

यह घटना 5 अप्रैल (ईस्टर संडे) को हुई थी, जब वॉर्नर एक वाहन चला रहे थे और रैंडम ब्रेथ-टेस्टिंग साइट से पहले ही रुकने के कारण चर्चा में आ गए. रैंडम ब्रेथ टेस्ट में कानूनी सीमा से दोगुने से ज्यादा अल्कोहल पाए जाने पर पूर्व टेस्ट ओपनर पर 'मिड-रेंज' ड्रिंक-ड्राइविंग का आरोप लगाया गया था. पिछले महीने वॉर्नर ने सिडनी की अदालत में ड्रिंक-ड्राइविंग के आरोप को स्वीकार कर लिया था.

अदालत ने इस मामले में अंतिम सजा सुनाने के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की थी, जहां वॉर्नर को 'मिड-रेंज' ड्रिंक-ड्राइविंग के उल्लंघन के लिए स्थानीय ट्रैफिक कानूनों के तहत सजा का सामना करना पड़ा. 'क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू' की रिपोर्ट के अनुसार, वॉर्नर के वकील अवैस अहमद ने तर्क दिया कि उन्हें इस अपराध के लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए, क्योंकि मीडिया कवरेज के कारण उन्हें पहले ही अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ी है.

अवैस ने वेवरली लोकल कोर्ट को बताया कि उनके क्लाइंट की इस गलती को ईएसपीएन, अल जजीरा और अन्य सहित वैश्विक मीडिया आउटलेट्स में कवर किया गया था. भारत और बांग्लादेश जैसे देशों में, जहां वॉर्नर टी20 फ्रेंचाइजी लीग में खेलने की कोशिश कर सकते हैं, वहां 'नॉन-ड्रिंकिंग कल्चर' (शराब न पीने की संस्कृति) को स्वीकार किया जाता है.

उन्होंने कहा, उनके अपराध के परिणाम गंभीर हैं. व्यावसायिक अवसरों पर असर पड़ रहा है. इस अपराध के लिए दोषी ठहराए जाने, जिसमें ब्रेथ टेस्ट में कानूनी सीमा से दोगुने से ज्यादा अल्कोहल पाया गया था. इससे आगामी बीबीएल सीजन के लिए 'थंडर' के कप्तान के तौर

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।