‘दृश्यम 3’ को-एक्टर अजय देवगन की श्रेया सरन ने की तारीफ, बोलीं- दूसरे टेक की जरूरत नहीं पड़ती
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर के किरदार से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है.
अब फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को लेकर दर्शकों की नजरें अजय देवगन और पूरी स्टारकास्ट पर हैं.
इसी बीच फिल्म में नंदिनी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्रेया सरन ने अजय देवगन के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया.
उन्होंने अभिनेता के डायलॉग बोलने के अंदाज और काम के प्रति उनके जुनून की जमकर तारीफ की.
अजय की एक्टिंग की तारीफ
आईएएनएस से बातचीत में श्रेया सरन ने कहा, अजय अपनी आंखों के जरिए बहुत कुछ कह देते हैं.
उनकी आंखों में एक अलग तरह की ताकत है, जो उनके किरदार की भावनाओं को बिना ज्यादा शब्दों के भी सामने ले आती है. उनका डायलॉग डिलीवरी का तरीका भी काफी अलग है. वह शानदार एक्टर हैं.
श्रेया ने अजय देवगन की मेहनत और काम के प्रति अनुशासन की भी तारीफ की.
उन्होंने कहा, अजय अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहते हैं और किसी सीन को बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं. उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती. उनके अंदर काम को लेकर काफी जुनून है.
'समय की कसौटी पर खरी उतरी कहानी', तब्बू ने निन्ने पेल्लाडाथा के 30 साल किए पूरे होने का मनाया जश्न
निर्देशक अभिषेक पाठक की भी तारीफ
अभिनेत्री ने फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक की भी तारीफ की.
उन्होंने कहा, अभिषेक पाठक ने 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की कहानी को लेकर काफी मेहनत की और स्क्रिप्ट पर लंबा समय दिया.
वह कहानी के हर मोड़ और ट्विस्ट को ध्यान से समझते हैं, फिर उसे पर्दे पर सही तरीके से पेश करने की कोशिश करते हैं.
श्रेया ने अपने किरदार नंदिनी को लेकर भी बात की और कहा, मैं नंदिनी को अच्छी तरह समझती हूं और जानत
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अजय देवगन की नवीनतम फ़िल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के लिए श्रेया सरन ने उनके अभिनय और संवाद शैली की प्रशंसा की। यह विषय फ़िल्म उद्योग में अभिनेता-निर्देशक संबंधों और टीम वर्क पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइज़ी के प्रशंसक और नई पीढ़ी के दर्शक इस फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसी प्रशंसा दर्शाती है कि फ़िल्म का निर्माण माहौल सकारात्मक है, जिससे दर्शकों में विश्वास बढ़ेगा। इससे फ़िल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता और भारतीय सिनेमाई संस्कृति पर सकारात्मक प्रभा