मनोरंजन

'दृश्यम 3' ने नॉर्थ अमेरिका में भी गाड़े झंडे, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'दृश्यम 3' ने नॉर्थ अमेरिका में भी गाड़े झंडे, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है.

फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है और इसके आगे सब धाराशायी हो गए हैं. 'दृश्यम 3 द कनक्लूजन' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ये इस साल का 6वां हिट सीक्वल रहा.

इसने इंडिया और दुनियाभर में तबाही तो मचाई साथ ही नॉर्थ अमेरिका में भी फिल्म का जबरदस्त जादू चला.

'दृश्यम 3' अजय देवगन के करियर का मील का पत्थर साबित हुई है.

ये बॉक्स ऑफिस पर नॉर्थ अमेरिका में एक्टर का करियर की सबसे अच्छी शुरुआत करने वाली फिल्म बन गई है.

इसी के साथ ही इसने नॉर्थ अमेरिका में ओपनिंग डे पर 2026 का बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है. चलिए बताते हैं फिल्म की विदेश की कमाई के बारे में.

'दृश्यम 3' नॉर्थ अमेरिका ओपनिंग डे कलेक्शन

'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर नॉर्थ अमेरिका में भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा गाड़ दिया है.

कोईमोई के अनुसार, फिल्म के पहले दिन 803K डॉलर की कमाई की, जो कि इंडियन रुपये के लिहाज से 7.73 करोड़ के बराबर होता है. ये अजय देवगन के लिए बेस्ट ओपनिंग है. इसने 'सिंघम अगेन' (615.7k) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: 'दृश्यम 3 द कनक्लूजन' की OTT रिलीज, जानें कब और कहां देख सकते हैं अजय देवगन की फिल्म

2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर बनी 'दृश्यम 3'

कोईमोई के अनुसार, 'दृश्यम 3' नॉर्थ अमेरिका में पहले दिन 803K डॉलर कमाकर 2026 की दूसरी बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. इसने 'बॉर्डर 2' (435K डॉलर) को यहां भी पीछे छोड़ दिया है.

जबकि नंबर 1 पर 'धुरंधर 2' (3.95 मिलियन डॉलर) का नाम दर्ज है.

देखिए नॉर्थ अमेरिका में बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंगह करने वाली बॉलीवुड फिल्में...

  1. धुरंधर 2- 3.95 मिलियन डॉलर
  2. दृश्यम 3- 803K

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।