मनोरंजन

'दृश्यम 3' की सक्सेस के बाद 'दृश्यम 4' का ऐलान, मोहनलाल फिर बनेंगे जॉर्जकुट्टी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'दृश्यम 3' की सक्सेस के बाद 'दृश्यम 4' का ऐलान, मोहनलाल फिर बनेंगे जॉर्जकुट्टी

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी 'दृश्यम' को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. अब तक इसके तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं और तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है.

खास बात यह है कि हर पार्ट के साथ जॉर्जकुट्टी की कहानी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ती गई. अब 'दृश्यम' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मेकर्स ने फ्रैंचाइजी के चौथे पार्ट यानी 'दृश्यम 4' पर मुहर लगा दी है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस एक बार फिर जॉर्जकुट्टी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं.

एंटनी पेरुम्बावूर ने दिया बड़ा अपडेट प्रोड्यूसर एंटनी पेरुम्बावूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी के चौथे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

उन्होंने बताया कि फ्रैंचाइजी का अगला पार्ट जरूर बनाया जाएगा और इस पर काम शुरू किया जा रहा है. हालांकि, फिल्म की कहानी और रिलीज डेट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

फिल्म में मोहनलाल एक बार फिर अपने मशहूर किरदार जॉर्जकुट्टी के रूप में नजर आएंगे. #Drishyam4 Officially Announced by Antony Perumbavoor #Mohanlal |

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।