मनोरंजन

'दृश्यम 3' की तबाही के बीच मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'दृश्यम 3' की तबाही के बीच मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

बॉक्स ऑफिस पर मलयालम फिल्म का जलवा देखने के लिए मिल रहा है. 'दृश्यम 3' की रिलीज और रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच मलयालम फिल्म ने 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और ये इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म की टॉप 10 की लिस्ट में एंट्री भी मार चुकी है.

इस मूवी का टाइटल 'प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर' है.

मलयालम फिल्म 'प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर' एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें पार्वती तिरुवोथु ने लीड रोल प्ले किया है.

इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है.

फिल्म की रिलीज को 22 दिनों का वक्त हो गया है और अब इसने मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री भी मार ली है.

'प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मलयालम फिल्म 'प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर' की रिलीज को 22 दिनों का वक्त हो गया है और फिल्म की चौथे हफ्ते यानी कि 22वें दिन भी कमाई जारी है.

कोईमोई के अनुसार, 22वें दिन फिल्म ने 43 लाख का नेट कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 24.73 करोड़ हो चुका है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 29.18 करोड़ पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: 'आवारापन 2' की हिट के बाद इमरान हाशमी ने खरीदी नई चमचमाती मर्सिडीज कार, करोड़ों में है कीमत

'प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर' ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड

इसके साथ ही मलयालम फिल्म 'प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर' ने मोहनलाल की 'थुडक्कम' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

कोईमोई के अनुसार, मोहनलाल की फिल्म का लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन 24.26 करोड़ था और ये 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी, जिसे फीमेल लीड फिल्म ने तोड़ दिया है और अब 'प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्कर' इस साल की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बन चुकी है.

<p style="text-align: justify

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।