'दृश्यम 3' के तूफान से डरे आयुष्मान खुराना? दूसरी बार टली 'उड़ता तीर' की रिलीज डेट, अब इस दिन देगी दस्तक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' की रिलीज डेट दूसरी बार टल चुकी है.
ये फिल्म 9 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, हालांकि रिलीज से एक सप्ताह पहले मेकर्स ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया है और नई रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है.
क्या 'दृश्यम 3' के तूफान से डरे 'उड़ता तीर' के मेकर्स?
सिनेमाघरों में आज यानी 2 अक्टूबर को बॉलीवुड सुपरस्टर अजय देवगन की सफल फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' की तीसरी फिल्म 'दृश्यम 3' या 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने दस्तक दी है.
ओपनिंग डे पर ये फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है.
ऐसे में उड़ता तीर के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है.
हालांकि ये साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि सिर्फ 'दृश्यम 3' के कारण ही उड़ता तीर की रिलीज डेट आगे बड़ी है या इसकी कोई और वजह भी है.
ये भी पढ़ें: थिएटर-टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में छोड़ी छाप, कभी करते थे विज्ञापन कंपनी में नौकरी
'उड़ता तीर' की नई रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान
चाहे उड़ता तीर के मेकर्स ने 9 अक्टूबर को फिल्म को रिलीज करने का फैसला बदल दिया हो, हालांकि इसके साथ ही नई रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है.
अब ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर को दस्तक देगी यानी पहले तय रिलीज डेट से ठीक दो हफ्ते बाद. गौरतलब है कि इससे पहले भी एक बार फिल्म की रिलीज डेट टली थी.
पहले ये मूवी 11 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, हालांकि फिर रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 9 अक्टूबर कर दी गई थी.
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-permali
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म "उड़ता तीर" की रिलीज़ तारीख के बदले जाने के बारे में है, जिसे पहले 9 अक्टूबर के लिए तय किया गया था पर "दृश्यम 3" के बॉक्स ऑफिस धमाके के कारण मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाया है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाता है कि बड़े हिट फिल्में छोटी फिल्मों के शेड्यूल पर कितना प्रभाव डालती हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि दर्शकों को नई तारीख पर फ़िल्म देखने की योजना बदलनी पड़ेगी और टिकट बुकिंग में भी बदलाव आ सकता है, जिससे मनोरंजन उद्योग की गतिशीलता स्पष्ट हो