विदेश

जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

Dubai Toyota Building News: दुबई की जब-जब बात होती है तो आंखों के सामने बड़ी बड़ी गगनचुंबी इमारतों की तस्वीर नजर आती है. ये शहर संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है.

आज इस शहर की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि यहां मौजूद मशहूर टोयोटा बिल्डिंग को अब गिराया जा रहा है. इंटरनेट पर अकसर दुबई शहर बसने के दौरान की एक पुरानी तस्वीर वायरल होती है. इस तस्वीर की खास बात यह है कि उस वक्त बनी सभी इमारतों में सबसे ऊंची टोयटा बिल्डिंग दिखती है और उसपर लाल रंग से लिखा हुआ होता है TOYOTA.

दरअसल जब दुबई में कुछ नहीं था, मतलब ऊंची ऊंची इमारते और बड़ी बड़ी कंपनियां नहीं थी, ये बिल्डिंग तब बनाई गई थी. अब इस मशहूर इमारत का अंत होने वाला है. खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टोयटा बिल्डिंग में 15 मंजिल है.

इस बिल्डिंग को साल 1974 में बनाया गया था, जिसे नासिर रशीद लूताह बिल्डिंग के नाम से भी जाना जाता है. दुबई की शेख ज़ायद रोड के पास मौजूद इस बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC क्यों खाली कराई जा रही है बिल्डिंग?

बता दें कि दुबई म्युनिसिपैलिटी गैर कानूनी तरीके से बांटे गए कई अपार्टमेंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, क्योंकि इनसे सुरक्षा का बड़ा खतरा हो सकता है. म्युनिसिपैलिटी के अधिकारियों ने ऐसे अपार्टमेंट्स में बहुत ज़्यादा भीड़ होने पर चिंता जताई थी.

म्युनिसिपैलिटी का मानना है कि ऐसी पुरानी इमारतों में अब आग लगने का खतरा बढ़ सकता है और इमरजेंसी के वक्त लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो सकता है. बिल्डिंग के रियल एस्टेट डिपार्टमेंट का कहना है कि इस टोयोटा बिल्डिंग के कुछ अपार्टमेंट्स को कई कमर

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।