विदेश

दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?

भारत में इस वक्त सोने की कीमत 4,133 रुपये की गिरावट के साथ 1.48 लाख रुपये के स्तर पर है. आज देश में 24 कैरेट के सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,47,980 रुपये है.

दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां सोना भारत के मुकाबले कहीं सस्ता मिलता है. इन्हीं में से एक है दुबई.

यहां के एयरपोर्ट में कदम रखने के साथ ही आपको इस बात का एहसास हो जाएगा.

यहां एक के बाद एक लाइन से सोने की दुकानें लगी हुई रहती हैं, जहां चेन, चूड़ियां, सिक्के सबकुछ सस्ते रेट पर मिल जाते हैं.

सबसे बड़ी बात है यह है कि दुबई में सोना पूरी तरह से टैक्स-फ्री होता है यानी कि इसमें 0% VAT लगता है. साथ ही, शुद्धता की भी 100% गारंटी होती है.

दुबई में सोना खरीदना कितना सस्ता?

आज दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत AED 497.25 प्रति ग्राम चल रही है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 13,008 रुपये प्रति ग्राम है (AED 1 = 26.16 रुपये).

यानी कि यहां 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,30,080 रुपये है. जबकि भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 14,880 प्रति ग्राम है.

यानी दोनों देशों के बीच सोने की कीमत में 12.6% का अंतर है.

बता दें कि इसमें अभी मेकिंग चार्ज को शामिल नहीं किया गया है.

दुबई में सोना भारत के मुकाबले सस्ता होने की वजह से ही भारत के लोग वहां से सोना खरीदकर लाते हैं.

भारत लाते-लाते क्यों हो जाता महंगा?

दुबई से सोना खरीदकर लाना बेशक सस्ता है और वहां से सोना खरीदकर लाने में कोई गैरकानूनी बात भी नहीं है. हालांकि, इसके कुछ नियम है.

जब भी आप किसी दूसरे देश से अपने देश लौटते हैं, तो आपको यह जानकारी देनी होती है कि आपने वहां से क्या-क्या खरीदकर लाया है.

यह जानकारी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के 'रेड चैनल' (Red Channel) काउंटर पर जाकर देना होगा.

वहां आपको एक Customs Declaration Form दिया जाएगा, जिसमें आपको दुबई से खरीदे गए सोने का सही वजन और उसकी कीमत लिखनी होगी.

<h3 style="

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।