देश

दुधवा के बाघों और वनकर्मियों की कहानी अब किताब में:लखनऊ जू में ‘टाइगर गार्डियंस ऑफ दुधवा’ का विमोचन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दुधवा के बाघों और वनकर्मियों की कहानी अब किताब में:लखनऊ जू में ‘टाइगर गार्डियंस ऑफ दुधवा’ का विमोचन

दुधवा टाइगर रिजर्व के बाघों और उनके संरक्षण में जुटे वनकर्मियों की मेहनत और अनुभव अब किताब के जरिए लोगों तक पहुंचेंगे। मंगलवार को लखनऊ जू के सारस ऑडिटोरियम में ‘टाइगर गार्डियंस ऑफ दुधवा’ पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक का संकलन आईएएस संजय कुमार ने किया है।

इसमें दुधवा के बाघों के संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और जंगल में चल रहे संरक्षण कार्यों के अनुभवों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार ने पुस्तक का विमोचन किया। राज्यमंत्री केपी मलिक विशिष्ट अतिथि रहे।

मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने पर चर्चा वक्ताओं ने दुधवा के बाघों और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने बाघों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने, वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने और मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने पर जोर दिया।

अनामिका प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक में दुधवा के जंगलों में बाघों की सुरक्षा में योगदान देने वाले वनकर्मियों और संरक्षण से जुड़े लोगों के अनुभवों को भी शामिल किया गया है। ये मौजूद रहे कार्यक्रम में विभाग की प्रमुख सचिव वी.

हेकाली झिमोमी आईएएस , उत्तर प्रदेश वन विभाग के पीसीसीएफ एवं हॉफ सुनील चौधरी आईएफएस और पीसीसीएफ-सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू अनुराधा वेमुरी आईएफएस विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। पुस्तक के प्रकाशन और प्रिंटिंग कार्य में विनोद कुमार शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के सहयोगी आकाश यादव और मानस कार्तिकेय रहे।

इस मौके पर वन विभाग के अधिकारी, वन्यजीव प्रेमी, पर्यावरण से जुड़े लोग और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।