Duleep Trophy 2026: 23 अगस्त से शुरू होंगे मुकाबले, पहला मैच ईशान किशन का, कहां देख पाएंगे Live?

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रविवार 23 अगस्त यानी कल से शुरू होंगे. पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा. यह मैच बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में खेला जाएगा. ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन करेंगे.
टीम में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अलावा मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिमन्यु ईश्वरन और बंगाल के स्टार ऑलराउंडर शाहबाज अहमद जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. ईस्ट जोन को इस मुकाबले में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम में सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के खिलाड़ी शामिल हैं. टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि ईस्ट जोन में कई अनुभवी और बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं.
हालांकि, नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाड़ी इस मौके का फायदा उठाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएगी. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. नॉर्थ और वेस्ट जोन में भी होगी कड़ी टक्करदूसरा क्वार्टर फाइनल नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला जाएगा.
यह मुकाबला भी 23 अगस्त से बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में शुरू होगा. वेस्ट जोन की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे. टीम में पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल और मुशीर खान जैसे खिलाड़ी हैं. वहीं, नॉर्थ जोन की कमान कन्हैया वाधवान संभालेंगे.
टीम में अर्शदीप सिंह, आयुष बडोनी, यश ढुल, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, युधवीर सिंह चरक और अंशुल कंबोज शामिल हैं. कहां देख पाएंगे लाइव?दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबले 23 से 26 अगस्त तक खेले जाएंगे. हर दिन मैच सुबह 9:30 बजे भारतीय समय के अनुसार शुरू होगा. पहले मैच का आयोजन ग्राउंड-2 और दूसरे मैच का आयोजन ग्राउंड-1 पर होगा.
क्रिकेट फैंस दोनों मुकाबलों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे. दलीप ट्रॉफी के इन मुकाबलों में कई युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी सितारों पर भी नजर रहेगी.
📡 स्रोत: NewsData.io