दुल्हन या डायन...? यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ की पहली झलक हुई रिलीज

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई | 20 अगस्त 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम एक बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। उनकी अगली फिल्म ‘नई नवेली’ की घोषणा हो चुकी है और इसकी पहली झलक ने कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
फिल्म में यामी एक ऐसी दुल्हन का किरदार निभाएंगी, जो अपने नए परिवार की जिंदगी को खुशियों से भर देती है। कहानी में असली मजा तब आता है, जब परिवार का एक सदस्य उसी दुल्हन पर शक करने लगता है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो ने फिल्म की घोषणा करते हुए रिलीज डेट भी बताई है।
📡 स्रोत: NewsData.io