मनोरंजन

'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं. रिया को साल 2020 में काफी बुरे दौर से गुजरना पड़ा था. दरअसल एक्ट्रेस को अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी कुछ सहना पड़ा था.

सुशांत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, दोनों को गिरफ़्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था. हालांकि कुछ महीने पहले, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन या सीबीआई ने सुशांत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर रिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है.

वहीं 'द ट्रेटर्स' के एक एपिसोड में रिया ने अपने उस मुश्किल दौर को बात की और कहा कि देश में सबसे ज्यादा ट्रोलिंग उन्ही की हुई है. दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है

बता दे कि शो के पांचवें एपिसोड में, जब श्वेता तिवारी ने रिया से 'ट्रेटर' न होने की वजह बताने को कहा, तो रिया ने खुलकर कहा कि वह 'ट्रेटर' (गद्दार) क्यों नहीं हैं. रिया ने जवाब दिया, "मैं 'ट्रेटर' नहीं बनना चाहती. इसकी वजह ये है कि दुनिया पहले से ही मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है. क्या आप समझ रहे हैं?

यह मेरी जिंदगी के पर्सनल एक्सपीरियंस से उपजी बात है. इसलिए मैं किसी शो में आकर अपनी मर्जी से किसी का 'मर्डर' नहीं करना चाहती. यह मेरे लिए बहुत बुरा होगा. लोग इस पर भद्दे मीम्स बनाएंगे." <div style="display: flex; flex-direction: colu

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।