दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले राजनेता कौन हैं, कितनी है नेटवर्थ?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजनेताओं की सैलरी की बात आते ही आमतौर पर भारत के प्रधानमंत्री या अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम दिमाग में आता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा प्रधानमंत्री भी है, जिसकी सालाना सैलरी अमेरिकी राष्ट्रपति से करीब 7 गुना ज्यादा होने जा रही है?
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की सैलरी में 64 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान हुआ है. 15 अक्टूबर 2026 से उनका सालाना वेतन बढ़कर 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी करीब 2.85 मिलियन डॉलर हो जाएगा.
भारतीय रुपये में देखें तो करीब 26 करोड़ रुपये से भी ज्यादा.
आइए जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले कौन-कौन से नेता और इनमें हमारे देश का नाम है या नहीं.
1.प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, सिंगापुर
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं.
उनकी मौजूदा सालाना सैलरी 2.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर थी, जिसे अब 64 फीसदी बढ़ाकर 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर किया जा रहा है.
वोंग की निजी संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा वैसे तो सार्वजनिक नहीं है. लेकिन कुछ वेबसाइट्स उनकी नेटवर्थ करीब 5 मिलियन डॉलर बताती है.
क्या चीन अकेले निगल लेगा दुनिया का सारा सोना, 22 महीनों से लगातार खरीद रहा गोल्ड
2.चीफ एग्जीक्यूटिव जॉन ली का-चिउ, हांगकांग
हांगकांग के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉन ली का-चिउ दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले राजनीतिक नेताओं में दूसरे नंबर पर आते हैं. उनका सालाना वेतन करीब 7.19 लाख डॉलर है.
यानी उनकी सैलरी भी अमेरिका के राष्ट्रपति से काफी ज्यादा है.
हालांकि, जॉन ली की निजी संपत्ति या नेटवर्थ का कोई ऐसा विश्वसनीय और आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, जिसे निश्चित तौर पर बताया जा सके.
3.स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति</str
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar