व्यापार

दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल वॉरेन बफे की नेटवर्थ कितनी है? बर्कशायर हैथवे से दिया इस्तीफा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल वॉरेन बफे की नेटवर्थ कितनी है? बर्कशायर हैथवे से दिया इस्तीफा

अगर आप दुनिया के सबसे दिग्गज निवेशकों की बात करें, तो वॉरेन बफे का नाम सबसे पहले आने वाले नामों में शामिल है.

करीब छह दशक तक बर्कशायर हैथवे को लीड करने के बाद अब कंपनी में उनकी पद बदल गई है.

आज यानी 18 सितंबर 2026 को वॉरेन बफे ने घोषणा की है कि वह कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर चेयरमैन एमेरिटस की पद संभालेंगे.

हालांकि वह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बने रहेंगे और कंपनी को सलाह देते रहेंगे.

कंपनी की उत्तराधिकार योजना के तहत बफे की जगह उनके बेटे हॉवर्ड बफे को बोर्ड का नया चेयरमैन चुना गया है.

हॉवर्ड 1993 से कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर हैं. वहीं, ग्रेग एबेल कंपनी के CEO के तौर पर काम करते रहेंगे. यह बदलाव बर्कशायर की लंबे समय से चली आ रही लीडरशिप सक्सेशन प्लान का हिस्सा है.

लेकिन अब उनके चेयरमैन पद छोड़ने के बाद एक बार फिर उनकी दौलत और निवेश की कहानी सुर्खियों में है. ऐसे में चलिए जानते हैं वॉरेन बफे कितने अमीर हैं?

वॉरेन बफे की कितनी है नेटवर्थ?

फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वॉरेन बफे की रियल-टाइम नेटवर्थ करीब 146.3 अरब डॉलर ($145 billion) यानी करीब 13.88 लाख करोड़ रुपये है.

इस संपत्ति के साथ वह दुनिया के सबसे मशहूर टॉप 10 अमीरों की लिस्ट शामिल हैं. उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा बर्कशायर हैथवे में उनकी हिस्सेदारी से जुड़ा है.

फोर्ब्स ने बताया कि वह अब तक 72 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति दान कर चुके हैं और 99% से ज्यादा संपत्ति दान करने का संकल्प भी ले चुके हैं.

चावल के बाद अब दाल भी महंगी, 11% बढ़े अरहर के दाम, कारण क्या?

क्या काम करते हैं वॉरेन बफे?

वॉरेन बफे मुख्य रूप से निवेशक और बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते हैं.

बर्कशायर हैथवे की शुरुआत कभी एक टेक्सटाइल कंपनी के तौर पर हुई थी. वॉरेन बफे ने 1965 में कंपनी का न

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

वॉरेन बफे, दुनिया के सबसे धनी निवेशकों में से एक, ने 18 सितंबर 2026 को बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद से इस्तीफा देते हुए चेयरमैन एमेरिटस बनने की घोषणा की। यह बदलाव उनकी लगभग छह दशकों की नेतृत्व भूमिका के अंत का संकेत देता है, जबकि वे बोर्ड में बने रहकर कंपनी को सलाह देते रहेंगे। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि बफे का निर्णय बर्कशायर हैथवे के रणनीतिक दिशा और निवेश निर्णयों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है, और उनकी भूमिका में बदलाव निवेशकों के विश्वास पर असर डाल सकता है। आम जनता के लिए, यह बदलाव शेयर बाजार

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।