अपराध

दुर्ग में 280 नकली घड़ियों के साथ दुकान संचालक गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दुर्ग में 280 नकली घड़ियों के साथ दुकान संचालक गिरफ्तार

दुर्ग, 7 सितंबर 2026

दुर्ग के इंदिरा मार्केट में ब्रांडेड कंपनी टाइटन और फास्ट्रैक के नाम का दुरुपयोग कर नकली घड़ियां बेचने के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सत कबीर वाच नामक दुकान में दबिश देकर 280 नग नकली घड़ियां और फास्ट्रैक के 275 नकली टैग बरामद किए हैं। मामले में दुकान संचालक कमलेश निर्मलकर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को टाइटन कंपनी की ओर से ब्रांडेड घड़ियों की असली-नकली जांच एवं कार्रवाई के लिए अधिकृत प्रतिनिधि गौरव तिवारी ने दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि इंदिरा मार्केट स्थित सत कबीर वाच का संचालक लंबे समय से टाइटन और फास्ट्रैक के नाम का इस्तेमाल कर नकली घड़ियां बेच रहा है।

शिकायत और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शाम करीब 6 बजे दुकान पर दबिश दी। जांच के दौरान बड़ी संख्या में नकली घड़ियां और फास्ट्रैक के नकली टैग बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 तथा बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में अपराध क्रमांक 0483/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

सत्य और पारदर्शिता से ही समाज की प्रगति संभव है। नकली उत्पादों से न केवल उपभोक्ताओं का विश्वास टूटता है, बल्कि असली उद्योगों को भी नुकसान पहुँचता है। हमें जागरूकता फैलानी चाहिए, सही उत्पादों का चयन करना चाहिए और किसी भी अवैध व्यापार को सहन नहीं करना चाहिए। जब हम ईमानदारी और जिम्मेदारी को अपनाएँ, तो नयी पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ, न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।