राजनीति

दुर्ग में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने सुनी ‘मन की बात’, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दुर्ग में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने सुनी ‘मन की बात’, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

दुर्ग। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर आज दुर्ग जिले के रिसाली मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी के विशेष प्रसारण में शामिल हुईं। इस दौरान भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में उठाए जा रहे विभिन्न कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने, नशा मुक्त युवा अभियान और राष्ट्रीय जनगणना के पहले चरण की प्रगति जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश की सराहना की।

सावित्री ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और सरकार की जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बाइट: सावित्री ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।