देश

दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल 11 माह की बच्ची H1N1 संक्रमित

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल 11 माह की बच्ची H1N1 संक्रमित

दुर्ग, 23 अगस्त 2026 दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती करीब तीन साल की बच्ची में एच वन एन वन वायरस की पुष्टि हुई है। बच्ची को तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फिलहाल उसका उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है और उसे संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए आइसोलेट किया गया है। दुर्ग के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बच्ची के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रहा है।

इसका उद्देश्य संभावित संक्रमण का शुरुआती स्तर पर पता लगाकर उसे फैलने से रोकना है। डॉक्टर बंजारे ने लोगों से न घबराने की अपील की है। उन्होंने लोगों से फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।