राज्य

दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 4 नए मरीज मिले

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 4 नए मरीज मिले

दुर्ग, 2 सितंबर 2026 दुर्ग में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में 4 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब तक जिले में H1N1 के कुल 17 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। CMHO कार्यालय के अनुसार, 1 सितंबर तक इन मामलों की पुष्टि हुई है। वर्तमान में 9 मरीज एक्टिव हैं।

इनमें 7 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 2 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी एक्टिव मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य है। नए मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।