अपराध

दुर्ग में अब ऑटो की पहचान होगी डिजिटल:सफर से पहले यात्री कर सकेंगे वेरिफाई; घटना होने पर पुलिस कर सकेगी वाहन-चालक की पहचान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दुर्ग में अब ऑटो की पहचान होगी डिजिटल:सफर से पहले यात्री कर सकेंगे वेरिफाई; घटना होने पर पुलिस कर सकेगी वाहन-चालक की पहचान

दुर्ग में ऑटो और ई-रिक्शा से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। अब जिले के सभी ऑटो और ई-रिक्शा पर QR कोड लगाया जाएगा। इस QR कोड के जरिए वाहन को पुलिस के पास डिजिटल रूप से रजिस्टर किया जाएगा। इससे किसी घटना, विवाद या आपात स्थिति में पुलिस के लिए वाहन और चालक की पहचान करना आसान होगा। यातायात पुलिस ने इसके लिए ऑटो रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में पोर्टल की शुरुआत की। पुलिस के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक जिले के सभी ऑटो और ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यात्रियों के लिए क्यों जरूरी है QR कोड ऑटो में सफर करते समय यात्रियों को अक्सर चालक और वाहन की पूरी जानकारी नहीं होती। खासकर अनजान जगह से ऑटो लेने पर चालक की पहचान से जुड़ी जानकारी यात्री के पास नहीं होती। QR कोड वाली व्यवस्था के तहत हर ऑटो पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज रहेगा। किसी घटना की स्थिति में पुलिस QR कोड के जरिए वाहन का रजिस्ट्रेशन और चालक से जुड़ी जानकारी आसानी से हासिल कर सकेगी। इससे वाहन की पहचान करने में लगने वाला समय कम होगा और जांच व कार्रवाई में पुलिस को मदद मिलेगी। आपात स्थिति में भी काम आएगी व्यवस्था मान लीजिए किसी यात्री का सामान ऑटो में छूट जाता है या ऑटो से जुड़ी कोई शिकायत करनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में वाहन की सही पहचान करना जरूरी होता है। QR कोड के जरिए पंजीकृत ऑटो की जानकारी पुलिस के रिकॉर्ड में उपलब्ध रहेगी, जिससे वाहन और चालक की पहचान आसानी से की जा सकेगी। महिलाओं और अकेले सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी यह व्यवस्था उपयोगी हो सकती है। खासकर रात के समय या अनजान इलाके में ऑटो लेने पर वाहन की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज होना सुरक्षा के लिहाज से मददगार साबित होगा। दुर्ग बनेगा छत्तीसगढ़ का तीसरा जिला SSP ने बताया कि दुर्ग छत्तीसगढ़ का तीसरा जिला होगा, जहां ऑटो को QR कोड के माध्यम से डिजिटल रूप से रजिस्टर किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल ऑटो चालकों का रिकॉर्ड रखना नहीं, बल्कि यात्रियों और आम लोगों की सुरक्षा को बेहतर करना भी है। एक सप्ताह में सभी ऑटो का रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य यातायात पुलिस ने जिले के सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। इसके लिए अगले एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्रत्येक ऑटो को QR कोड उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों के लिए अभी क्या ध्यान रखें QR कोड की व्यवस्था शुरू होने के बाद भी यात्रियों को सामान्य सावधानी बरतनी चाहिए। ऑटो में बैठने से पहले वाहन का नंबर नोट कर लें। रात में अकेले सफर करते समय वाहन की जानकारी परिवार या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को भेज सकते हैं। किसी परेशानी की स्थिति में ऑटो का नंबर पुलिस को बताना आसान होगा। QR कोड की नई व्यवस्था इस जानकारी को पुलिस रिकॉर्ड से जोड़ने में मदद करेगी। कार्यक्रम में जनहित फाउंडेशन के ऋषभ सोनी और लॉयन्स क्लब के अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस का लक्ष्य है कि एक सप्ताह के भीतर जिले के सभी ऑटो और ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन पूरा कर इस व्यवस्था को शत-प्रतिशत लागू किया जाए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।