दुर्गा पूजा के बीच रांची के बाजारों में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री, फल और फूलों की बढ़ी मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दुर्गा पूजा के बीच रांची के बाजारों में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री, फल और फूलों की बढ़ी मांग, महाष्टमी और महानवमी को लेकर खरीदारी तेज, त्योहार की रौनक से कारोबारियों के खिले चेहरे।
Short Headline: दुर्गा पूजा के बीच रांची के बाजारों में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री, फल और फूलों की बढ़ी मांग
पूजा बाजार, रांची, प्रणय
दुर्गा पूजा के बीच रांची के बाजारों में बढ़ी रौनक
पूजन सामग्री, फल और फूलों की बढ़ी मांग महाष्टमी और महानवमी को लेकर खरीदारी तेज
त्योहार की रौनक से कारोबारियों के खिले चेहरे
एंकर शारदीय नवरात्र पर राज्यभर समेत राजधानी रांची के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को लेकर फल, फूल, चुनरी और पूजन सामग्री की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। महाष्टमी और महानवमी को लेकर श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ-1 नवरात्र के साथ ही रांची के बाजारों में त्योहार का रंग नजर आने लगा है। सुबह से ही पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए अपनी दुकानों को पूजा सामग्रियों से सजाया है। बाजारों में बढ़ती भीड़ से त्योहार की रौनक और बढ़ गई है।
बाइट- पूजा स्टोर के दो दुकानदार
वीओ-2 महाष्टमी और महानवमी को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। मां दुर्गी की विशेष पूजा-अर्चना और कन्या पूजन की तैयारियों के लिए लोग फल, मिठाइयां और जरूरी सामान खरीद रहे हैं। फल दुकानदारों ने कहा कि त्योहार के बीच अच्छी बिक्री हो रही है।
बाइट- दो फल दुकानदार
वीओ 03. पूजा पंडालों में दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बाजारों में खरीदारी का सिलसिला लगातार जारी है। ग्राहकों ने कहा कि नवरात्र सनातन धर्म का पर्व है और इस त्योहार का साल भर इंतजार रहता है।
बाइट- दो ग्राहक
अंतिम वीओ नवरात्र के दौरान बाजारों में बढ़ी चहल-पहल त्योहार के प्रति लोगों की आस्था और उत्साह को दर्शाती है। एक ओर श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना की तैयारियों में जुटे हैं, तो दूसरी ओर कारोबारियों को भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
रांची से सहयोगी विकास कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।