राज्य

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, तैयारियां तेज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, तैयारियां तेज

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें दुर्गा पूजा तथा आगामी अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां तत्काल प्रारम्भ कर समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।

उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं पैचिंग कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सईएन जल निगम (शहरी) को सभी सीवर एवं मैनहोल के खुले ढक्कनों को तत्काल बंद कराने तथा अधीक्षण अभियंता विद्युत को जर्जर तारों एवं खंभों को बदलने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की स्थिति न उत्पन्न होने पाए, इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रमुख मार्गों, पूजा पंडालों एवं विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विसर्जन मार्गों एवं स्थलों की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व से ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।