दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, भारत ने 9 विकेट खोकर बनाए 460 रन, प्रभात जयसूर्या ने किया कमाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट सीरीज का दूसरा दिन बारिश की वजह से देर से शुरू हुआ। रविवार (16 अगस्त) को केवल 43 ओवर का खेल हो पाया। भारत ने आज 172 रन बनाए और कई विकेट खो दिए। ऐसा लग रहा था कि पूरी टीम ऑलआउट हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत ने 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा नाबाद बने हुए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने कितने रन बनाए दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल 167 रन पर आउट हुए। इतने रन बनाने के लिए उन्होंने 230 गेंदे खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 1 छक्का निकला। वहीं, रिटार्यड हर्ड हुए केएल राहुल दूसरे दिन बल्लेबाजी करने आए लेकिन शतक से चूक गए। राहुल ने 82 रन बनाए। उन्होंने 175 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 1 छक्का लगाया। आज कुछ इस तरह हुआ विकेट का पतन ध्रुव जुरेल ने 68 गेंद में 51 रनों की पारी खेली। इसके बाद रवींद्र जडेजा आए वह 25 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। मानव सुथार ने 43 गेंद में दो चौकों की मदद से 24 रन बनाए। मोहम्मद सिराज 15 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 17 गेंद में 13 रनों की साझेदारी कर टीम को ऑलआउट नहीं होने दिया। भारत की प्लेइंग 11 यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पड़िक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण श्रीलंका की प्लेइंग 11 लहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो
📡 स्रोत: NewsData.io