मनोरंजन

दूसरे संडे भी 'मिर्जापुर द मूवी' ने काट दिया बवाल, जानें- 200 करोड़ छूने से है कितनी दूर?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दूसरे संडे भी 'मिर्जापुर द मूवी' ने काट दिया बवाल, जानें- 200 करोड़ छूने से है कितनी दूर?

'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. दरअसल ओटीटी की मशहूर सीरीज के इस स्पिन-ऑफ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

इसने पहले हफ्ते में तो जबरदस्त परफॉर्म किया ही था वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इसे देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ पड़े.

इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं कि 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के दूसरे संडे यानी 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

'मिर्जापुर द मूवी' ने 10वें दिन कितनी की कमाई?

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु सहित कई स्टार्स से सजी मिर्जापुर द मूवी तूफान बनी हुई है.

इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 25.75 करोड़ की तगड़ी कमाई कर साबित कर दिया था ये बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिकने वाली है.

इसी के साथ इसने पहले हफ्ते में धुआंधार नोट बटोरे और इसके फर्स्ट वीक का कलेक्शन 148.48 करोड़ रुपये रहा.

इसके बाद दूसरे शुक्रवार को इसकी कमाई में मंदी भी देखी गई और इसने 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया.

लेकिन दूसरे वीकेंड पर 'मिर्जापुर द मूवी' ने अपनी रफ्तार फिर बढ़ा ली और धाकड़ कमाई की. बता दें कि दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन फिल का कलेक्शन 13.50 करोड़ रुपये रहा.

वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को भी 13.50 करोड़ ही कमाए.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 10 दिनों की कुल नेट कमाई अब 184.95 करोड़ रुपये हो गई है.

'मिर्जापुर द मूवी' 200 करोड़ का आंकड़ा छूने से इंचभर दूर

'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के 10 दिनों में 180 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है अब ये 200 करोड़ का आंकड़ा छूने से इंचभर दूर है.

इसके लिए इसे बस 15.5 करोड़ और कमाने होंगे.

फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए उम्मीद है कि ये दूसरे मंडे या दूसरे मंगलवार तक 200 करोड़ के पार हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: <a href="https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/mirzapur-the-

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मिर्जापुर द मूवी, ओटीटी सीरीज "मिर्जापुर" का स्पिन‑ऑफ, ने बॉक्स‑ऑफ़िस पर धूम मचा दी है। यह फिल्म दर्शकों की पसंद बनकर उभरी है, खासकर दूसरे संडे पर 10वें दिन के कलेक्शन से यह स्पष्ट होता है कि यह कितनी दूर 200 करोड़ के लक्ष्य से है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि भारतीय फ़िल्म उद्योग में OTT‑कंटेंट आधारित फ़िल्में भी बड़ी सफलता पा सकती हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि दर्शक अब OTT और सिनेमा दोनों का संतुलन बेहतर ढंग से देख सकते हैं, और निवेशकों को नई संभावनाएँ दिखाई देती हैं।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।