खेल

दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

टीम इंडिया रविवार, 23 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी. दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है. ऐसे में अब टीम इंडिया का मकसद श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना होगा. दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान गंभीर ने आलोचकों की करारा जवाब दिया.

गौतम गंभीर अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं. इस बार भी गौतम गंभीर का बयान सोशल मीडिया में वायरल है. गंभीर ने कहा, "मेरा काम ट्रॉफियां जीतना है. सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाना मेरा काम नहीं है. रैंकिंग मेरे लिए मायने नहीं रखती है. टीम में बदलाव का दौर चल रहा है. ऐसे में थोड़े उतार-चढ़ाव आते हैं.

लेकिन आप देखिए इंग्लैंड दौरे के बाद से हम लगातार अच्छा खेल रहे हैं." 🔴MY JOB IS TO WIN TROPHIES, NOT VIEWS LIKES - GAMBHIR 🤯 Gautam Gambhir 🎙️: My job is to win trophies, not views and likes. On conversations with Ajit Agarkar: I wish I could. It s only about how we want to move forward with Indian cricket.

On Test cricket: We are not pic.twitter.com/Z99rBvzz1x Sam (@cricsam02) August 22, 2026

गंभीर ने यह स्वीकार किया कि खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने के मुद्दे पर टीम मैनेजमेंट के शीर्ष स्तर पर चर्चा हुई है. उन्होंने कहा, इस सीरीज में भी हमारे कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे. इस मामले पर चर्चा हुई है.

यह सिर्फ बीसीसीआई की बात नहीं है, बल्कि समग्र रूप से हमारी कोशिश यही है कि हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलें. इससे टीम में निरंतरता बनी रहेगी और हम अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को नियमित रूप से सही दिशा में आगे बढ़ा सकेंगे. भारतीय टीम इस समय वर्ल्ड टेस्ट

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।