DUSU चुनाव से पहले DU का सख्त रुख, नियम तोड़े तो रद्द हो सकता है पूरा चुनाव

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीदवारों और छात्र संगठनों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 18 सितंबर को होने वाले चुनाव से पहले DU ने स्पष्ट किया है कि चुनावी नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले उम्मीदवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नियम तोड़ने पर संबंधित उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया जा सकता है, जबकि चुनाव प्रक्रिया में बड़े स्तर पर गड़बड़ी होने की स्थिति में पूरा चुनाव भी निरस्त किया जा सकता है। मतदान के अगले दिन 19 सितंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
The post DUSU चुनाव से पहले DU का सख्त रुख, नियम तोड़े तो रद्द हो सकता है पूरा चुनाव appeared first on टेन न्यूज हिंदी .
📡 स्रोत: NewsData.io