डूसू चुनाव की मतगणना जारी, नतीजों पर टिकी नजर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 19, नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की मतगणना जारी है। चार केंद्रीय पदों के लिए मतगणना नॉर्थ कैंपस स्थित विश्वविद्यालय खेल स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल में हो रही है।
डूसू चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और आइसा-एसएफआई गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए डाले गए मतों की गिनती की जा रही है।
मतदान के दौरान 39.86 प्रतिशत छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।