डूसू चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP ने दर्ज की बड़ी जीत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 19, नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में ABVP तीन पदों पर बम्पर जीत हासिल की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की है।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) इस बार कोई भी सीट जीतने में नाकामयाब रही। मतगणना शनिवार को नॉर्थ कैंपस स्थित विश्वविद्यालय खेल स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल में हुई। चुनाव को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
इस बार डूसू चुनाव में छात्र कल्याण, कैंपस सुविधाएं, छात्रावास व्यवस्था, सुरक्षा और परीक्षा सुधार जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
फोटो: X/ tarunchughbjp