एअर इंडिया पायलट अल्कोहल टेस्ट में फेल होने पर सस्पेंड:टेकऑफ से पहले ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट से उतारा, यात्री की तरह भारत भेजा था
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एअर इंडिया के पायलट को 6 सितंबर की ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट से पहले अल्कोहल टेस्ट में फेल होने पर शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया है। टेकऑफ से कुछ समय पहले उसे ज्यूरिख एयरपोर्ट पर विमान से उतार दिया गया था और यात्री के तौर पर भारत भेजा गया था। अंतिम मेडिकल रिपोर्ट और जांच पूरी होने तक पायलट का निलंबन जारी रहेगा।
एअर इंडिया ने कहा कि वह सुरक्षा, नियमों और प्रोटोकॉल के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करती। पुष्टि होने पर कंपनी की नीति और नियमों के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाती है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि सभी फ्लाइट क्रू को सुरक्षा, प्रोफेशनलिज्म और जवाबदेही के मानकों का पालन करने की याद दिलाई गई है।
साइकोएक्टिव पदार्थों की जांच भी अनिवार्य है। फुकेत-दिल्ली फ्लाइट का पायलट भी ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव यह मामला एयर इंडिया के एक अन्य पायलट के मारिजुआना टेस्ट में पॉजिटिव आने के कुछ दिन बाद सामने आया है। 4 अगस्त को फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के कमांडर का ड्रग टेस्ट दो बार पॉजिटिव आया था। उड़ान के दौरान विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया था।
विमान में 145 लोग सवार थे, जिनमें 20 से ज्यादा यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए। सस्पेंड पायलट सुदीप वशिष्ठ ने बताया था कि निजी कारणों से उन्हें नींद की समस्या थी और वे डॉक्टर की बताई दवा ले रहे थे। उन्होंने लेओवर के दौरान सोने की कोशिश की, लेकिन नींद नहीं आई। एअर इंडिया सभी पायलटों की स्क्रीनिंग करेगी एयर इंडिया अब अपने सभी पायलटों की प्रतिबंधित पदार्थों और दवाओं के लिए अतिरिक्त जांच कर रही है।
यह स्क्रीनिंग ट्रेनिंग और पोस्ट-फ्लाइट के बाद की जाती है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलटों और अन्य कर्मचारियों से साइकोएक्टिव पदार्थों के इस्तेमाल या निर्भरता की जानकारी स्वेच्छा से देने की अपील की है। एयरलाइन के मुताबिक, ऐसी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और जरूरत के अनुसार मेडिकल, HR और फ्लाइट सेफ्टी अधिकारियों के साथ साझा की जाएगी।
पायलट उड़ान से 12 घंटे पहले नशा नहीं कर सकता पायलट्स के लिए अल्कोहल को लेकर डीजीसीए (DGCA) के नियम बेहद सख्त हैं। एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के नियम 24 के तहत, किसी भी पायलट या क्रू मेंबर को उड़ान से 12 घंटे पहले तक किसी भी तरह के मादक पदार्थ या अल्कोहल का सेवन करने की मनाही है। उड़ान के दौरान भी इसका सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
एविएशन सेक्टर में पाय
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर एअर इंडिया के एक पायलट के अल्कोहल टेस्ट में फेल होने के बाद उसे फ्लाइट से उतारकर निलंबित करने के बारे में है। पायलट को ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से पहले विमान से उतारा गया और उसे यात्री के रूप में भारत भेजा गया। यह घटना एयरलाइन सुरक्षा नियमों और प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर जोर देती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी की आवश्यकता स्पष्ट होती है। जनता के लिए इसका मतलब है कि एयरलाइन की विश्वसनीयता और सुरक्षा मानकों पर भरोसा बना रहेगा, लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी है कि पाय