विदेश

एअर इंडिया की सऊदी अरब-दिल्ली फ्लाइट में बम की धमकी:क्रू को टॉयलेट में धमकी लिखा टिश्यू पेपर मिला; अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एअर इंडिया की सऊदी अरब-दिल्ली फ्लाइट में बम की धमकी:क्रू को टॉयलेट में धमकी लिखा टिश्यू पेपर मिला; अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

बम की धमकी मिलने के बाद सोमवार को एअर इंडिया की एक फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली जा रही इस फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया था। क्रू मेंबर को टॉयलेट में अंग्रेजी में 'बम' लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला था।

क्रू ने पायलट को सूचना दी और सुरक्षा प्रोटोकॉल के मुताबिक, पायलट ने करीब के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। मैसेज मिलते ही अहमदाबाद एयरपोर्ट ने सभी इमरजेंसी सेवाओं को एक्टिव कर दिया था।

सभी 32 पैसेंजर्स को बस से टर्मिनल तक पहुंचाया गया अहमदाबाद रनवे पर विमान के लैंड होते ही प्लेन को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। इसके बाद, प्लेन में सवार सभी 32 पैसेंजर्स को उतारकर एयरपोर्ट बस से टर्मिनल तक सुरक्षित पहुंचाया गया। पैसेंजर्स के सामान को अलग रखकर जांच की।

प्लेन से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली इमरजेंसी लैंडिंग के बाद, फायर ब्रिगेड, सीएसएफ, बम स्क्वॉड और अन्य रेस्क्यू टीमों ने प्लेन को घेर लिया था। सुरक्षा अधिकारियों और टेक्नीकल टीमों ने प्लेन के हर कोने, कार्गो होल्ड और सीटों की जांच की। जांच में, विमान से कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां ​​इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि यह धमकी भरा नोट किसने और किस उद्देश्य से छोड़ा था। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… बिलासपुर विमान हादसा, टायर फटने से 3 पहिए लॉक हुए:केबिन में फैली जलने की गंध छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली की अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) का टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया।

विमान रनवे पर रुक गया, वरना खेत की ओर जाने पर बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी खबर पढ़ें… एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 17 घायल:पैसेंजर ने बताया- विमान 3 मिनट पलटी खाता रहा थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई।

अचानक 300 फीट तक नीचे आ गई। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 11:07 बजे सुरक्षित उतार लिया। प्लेन में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।