Earthquake News: इंडोनेशिया में फिर आया जलजला, भूकंप ने मचाई खलबली, 5.9 की तीव्रता से दहशत

Indonesia Earthquake News: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में गुरुवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. EMSC के मुताबिक, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया। इससे कुछ दिन पहले इसी इलाके में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. उस हादसे में कम से कम 73 लोगों की मौत हुई और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.
करीब 60 हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा. मुख्य भूकंप के बाद अब तक 3 हजार से ज्यादा आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा चुके हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io