व्यापार

एच. ई. योग मित्र मंडल द्वारा नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि साधना शिविर का शुभारंभ

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एच. ई. योग मित्र मंडल द्वारा नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि साधना शिविर का शुभारंभ

भोपाल। एच. ई. योग मित्र मंडल, पिपलानी, बीएचईएल, भोपाल द्वारा पावन शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आध्यात्मिक उन्नयन, आत्मिक शांति एवं साधना के उद्देश्य से नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि साधना शिविर का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 को किया गया। यह शिविर 19 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

शिविर का संचालन आचार्य चित् सागर जी के सानिध्य में किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में मंडल के महासचिव सतेन्द्र कुमार, आर के आर्य, सचिव जी. एस. चौहान, सुभाष दुबे, डी. पी. साह, आर. डी. साहू, शशिकान्त तारे, अरुणा तारे, रीता देवी एवं साधना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर योग परिवार के साधक सपरिवार उपस्थित रहे।

मंडल के महासचिव सतेन्द्र कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिदिन माँ दुर्गा का पूजन, भोग एवं आरती के साथ गुरु वंदना तथा देवी माँ का ध्यान कराया जाएगा। साधकों को महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र एवं सौन्दर्य लहरी का पाठ करने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त क्रिया योग के अंतर्गत अजपा जप, अंतर मौन ध्यान, अश्विनी मुद्रा, बंध अभ्यास एवं उज्जायी जैसी साधनाओं का अभ्यास कराया जाएगा। दुर्गा तन्त्रोक्तम्, देवी सूक्तम् एवं सिद्ध कुञ्जिका स्तोत्रम् का पाठ भी शिविर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व आत्मचिंतन, साधना एवं आध्यात्मिक चेतना के जागरण का विशेष अवसर है। नियमित योगाभ्यास, ध्यान एवं मंत्र-साधना के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त कर सकता है। शिविर का उद्देश्य साधकों में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक जागरूकता का विकास करना है।

मंडल की ओर से योग परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों से सपरिवार शिविर में सहभागी बनने की अपील की गई है, ताकि नवरात्रि के इस पावन अवसर का लाभ उठाकर साधना एवं योग के माध्यम से जीवन को अधिक संतुलित, सकारात्मक एवं ऊर्जावान बनाया जा सके।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर पावन शारदीय नवरात्रि के दौरान भोपाल में आयोजित नौ दिवसीय योग साधना शिविर के शुभारंभ के बारे में है। एच. ई. योग मित्र मंडल द्वारा आचार्य चित् सागर जी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आध्यात्मिक उन्नयन और आत्मिक शांति के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस पहल का महत्व इसलिए है क्योंकि यह नवरात्रि के पवित्र अवसर पर लोगों को योग और ध्यान के माध्यम से मनःशांति और स्वास्थ्य लाभ का अनुभव कराने का अवसर देती है। शिविर में भाग लेने से आम जनता को मानसिक तनाव में कमी, ऊर्जा में वृद्धि और सामाजिक एकजुटता क

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।