राज्य

एचआईवी पीड़ितों के साथ भेदभाव न करने के संदेश के साथ धनबाद में जन जागरूकता कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एचआईवी पीड़ितों के साथ भेदभाव न करने के संदेश के साथ धनबाद में जन जागरूकता कार्यक्रम

एड्स के प्रति जागरूकता के लिए धनबाद में निकाली गई जागरूकता यात्रा, समय पर जांच कराने का दिया संदेश, एचआईवी पीड़ितों के साथ भेदभाव न करने का संदेश, स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथों में तख्तियां लेकर शहर में किया भ्रमण।

Short Headline: एचआईवी पीड़ितों के साथ भेदभाव न करने के संदेश के साथ धनबाद में जन जागरूकता कार्यक्रम

Location: Government , Health , Planning

एड्स जागरूकता, धनबाद, अजय

एड्स के प्रति जागरूकता के लिए निकाली गई जागरूकता यात्रा

समय पर जांच कराने का संदेश एचआईवी पीड़ितों के साथ भेदभाव न करने का संदेश

स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथों में तख्तियां लेकर शहर में किया भ्रमण

एंकर धनबाद में एड्स के प्रति आम लोगों को जागरूक करने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता यात्रा निकाली गई। लालजी प्रशिक्षण केंद्र, मंथन संगठन और नर्मदा संगठन के प्रयासों से आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. हजारीबाग में एड्स को लेकर जागरूकता यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान शहरवासियों को बताया गया कि एचआईवी संक्रमण मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त के चढ़ाने, दूषित सुई के इस्तेमाल और संक्रमित मां से उसके बच्चे में फैल सकता है। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते इसकी जांच करा ली जाए तो एक संक्रमित व्यक्ति भी सामान्य जीवन जी सकता है।

वीओ 02. कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों और आयोजकों ने समाज से यह अपील की कि एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति के साथ किसी भी तरह का सामाजिक भेदभाव न किया जाए। लोगों को जागरूक किया गया कि हाथ मिलाने, साथ बैठने, एक साथ खाना खाने या साथ रहने से यह संक्रमण बिल्कुल नहीं फैलता है।

अंतिम वीओ इस जागरूकता यात्रा में शामिल छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर के लोगों से यह संकल्प लेने को कहा कि वे इस संदेश को अपने परिवार और आसपास के इलाकों तक पहुँचाएंगे।

धनबाद से अजय कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।