एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का गदर, भारत में 19 करोड़ के पार हुई कमाई, ओवरसीज का कलेक्शन भी दमदार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रणबीर कपूर और यश की भव्य फिल्म 'रामायण राइज ऑफ ए लीजेंड' के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है. यह फिल्म गुरुवार, 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्म के बड़े पर्दे पर आने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग ने जोर पकड़ लिया है. उम्मीद है कि यह शानदार फिल्म भारत में नए रिकॉर्ड बनाएगी.
इसी के साथ चलिए यहं इसकी अब तक की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जान लेते हैं.
'रामायण राइज ऑफ ए लीजेंड' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट कैसी है?
नमित मल्होत्रा की 'रामायण राइज ऑफ ए लीजेंड' को एडवांस बुकिंग में काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
इसकी रिलीज में अभी पांच दिन बाकी हैं, लेकिन 'रामायण' की कमाई पहले ही 20 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है.
सैकनिल्क के मुताबिक 'रामायण' के शनिवार, 31 अक्टूबर दोपहर 1 बजे तक 9 हजार 264 शोज के लिए 4.05 लाख टिकटों की प्री सेल हो चुकी है
इसी के साथ इसने ब्लॉक सीटों के साथ एडवांस बुकिंग से लगभग 19.61 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं
जबकि बिना ब्लॉक के एडवांस बुकिंग से इसने 16.31 करोड़ रुपये की कमाई की है.
स्टेटवाइज और शहर वाइज 'रामायण' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
गुरुवार, 5 नवंबर को फिल्म के पहले दिन के लिए, नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) फिलहाल सबसे आगे है, जहा एडवांस बुकिंग से 3.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.
राज्यों की बात करें तो, कर्नाटक पहले दिन की एडवांस बुकिंग में सबसे आगे है, यहां 3.89 करोड़ रुपये की कमाई हुई है जो कुल कमाई का लगभग 20% है.
इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है, जहां से 3.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि दिल्ली में 3.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई है.
फिल्म की घरेलू प्री-सेल्स में हिंदी का सबसे बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन है.
बता दें कि पहले दिन की एडवांस बुकिंग में हिंदी का हिस्सा 83% है, जिससे 16.28 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. कन्नड़ वर्ज़न 2.56 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग के साथ दूसरे नंबर पर है.
ये आंकड़े ऐसे समय में सामने आए हैं जब अंग्रेजी डब वर्जन में एआई के इस्तेमाल
📡 स्रोत: ABP Live Film