व्यापार

एग्रीगेटर कंपनियों के लाइसेंस की प्रक्रिया होगी तेज:परिवहन आयुक्त की बैठक में पोर्टल का लाइव डेमो, तीन-चार दिन में आवेदन पूरा करने का भरोसा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एग्रीगेटर कंपनियों के लाइसेंस की प्रक्रिया होगी तेज:परिवहन आयुक्त की बैठक में पोर्टल का लाइव डेमो, तीन-चार दिन में आवेदन पूरा करने का भरोसा

लखनऊ में एग्रीगेटर कंपनियों को लाइसेंस देने की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय में एग्रीगेटर कंपनियों के प्रतिनिधियों और एनसीआर व लखनऊ के परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई।

इसमें एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए विकसित किए गए ऑनलाइन पोर्टल upmyfleet.com का लाइव डेमो दिया गया। पोर्टल पर पहला आवेदन सफलतापूर्वक दर्ज बैठक में परिवहन आयुक्त ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए एक आवेदन ऑनलाइन सफलतापूर्वक दर्ज भी हो चुका है।

एग्रीगेटर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होने की जानकारी दी। कंपनियों ने अगले तीन से चार दिनों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने का भरोसा दिया।

सभी कंपनियों को लाइसेंस के दायरे में लाने के निर्देश परिवहन आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश में एग्रीगेटर के रूप में काम कर रही सभी कंपनियों को जल्द से जल्द लाइसेंस के दायरे में लाया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में जरूरी व्यवस्थाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाना है।

परिवहन मंत्री के निर्देशों के तहत ही एग्रीगेटर कंपनियों की लाइसेंस प्रक्रिया को लेकर यह बैठक आयोजित की गई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।