विदेश

एजबेस्टन का रिकॉर्ड पाकिस्तान के लिए डरावना, तीसरे टेस्ट से पहले देखें आंकड़े

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एजबेस्टन का रिकॉर्ड पाकिस्तान के लिए डरावना, तीसरे टेस्ट से पहले देखें आंकड़े

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान तीसरा टेस्ट बुधवार से शुरू होगा. 3 मैचों की इस सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 2-0 की बढ़त बनाए हुए है. आखिरी मुकाबले को जीतकर मेजबान सीरीज व्हाइट वॉश करना चाहेगी.

ये टेस्ट एजबेस्टन में खेला जाएगा, जहां का रिकॉर्ड पाकिस्तान के लिए डरावना है.

बाबर आजम एंड टीम वैसे ही काफी दबाव में है, क्योंकि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद स्क्वॉड में 7 बदलाव किए गए. इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मची हुई है.

एजबेस्टन में आखिरी टेस्ट पिछले साल जुलाई में हुआ था, उस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराया था.

पाकिस्तान की बात करें तो उन्होंने इस ग्राउंड पर पिछला टेस्ट 2016 में खेला था, तब इंग्लैंड ने उन्हें 141 रनों के अंतर से हराया था.

जारी सीरीज की बात करें तो 7 बदलावों के बाद बाबर आजम पर यकीनन काफी दबाव होगा, अब देखना है कि इस माहौल में टीम कैसा प्रदर्शन करती है.

एजबेस्टन में पाकिस्तान का टेस्ट रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन में कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन आज तक उन्होंने इस मैदान पर जीत का स्वाद नहीं चखा है.

पाकिस्तान के यहां पहले टेस्ट (1962) में इंग्लैंड ने उन्हें पारी और 24 रनों से हराया था.

एजबेस्टन में खेले 8 टेस्ट में पाकिस्तान को 5 में हार का सामना करना पड़ा है.

बाकी 3 मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं. ऐसे में मेहमान टीम पर मानसिक दबाव भी होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट 2018 में जीता था.

मई, 2018 को लॉर्ड्स में मिली उस जीत के बाद पाकिस्तान वहां 4 टेस्ट हार चुका है, जिसमें से 2 मैच इसी सीरीज के हैं.

यह भी पढ़ें- मेरी बेइज्जती की, पैसा अब भी बकाया...

पाकिस्तान के पूर्व कोच ने खोली PCB की पोल

इंग्लैंड स्क्वॉड

जो रुट, ब

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मैच की है, जो एजबेस्टन में खेला जाएगा जहाँ पाकिस्तान का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि इंग्लैंड 2‑0 की बढ़त के साथ सीरीज जीतना चाहता है, जबकि पाकिस्तान को अपनी टीम के बदलावों के बाद दबाव में खेलना पड़ेगा। एजबेस्टन का भयभीत करने वाला रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव बढ़ाता है, जिससे मैच की रणनीति प्रभावित हो सकती है। आम जनता के लिए यह खेल राष्ट्रीय गर्व और क्रिकेट प्रेम को जगाता है, साथ ही टीम के प्रदर्शन पर चर

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।