विदेश

एजबेस्टन टेस्ट में 133 पर ढेर पाकिस्तान, इस देश के बोर्ड ने उड़ाया मजाक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एजबेस्टन टेस्ट में 133 पर ढेर पाकिस्तान, इस देश के बोर्ड ने उड़ाया मजाक

इंग्लैंड में पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन तीसरे टेस्ट में भी जारी रहा. पहली पारी में बाबर आजम एंड टीम 133 रनों पर ऑल आउट हो गई.

इस दौरे में मेहमान टीम एक भी बार 200 का आंकड़ा नहीं छू पाई है. अब एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन ये हाल देखकर पाकिस्तान का जमकर मजाक बन रहा है.

पाकिस्तानी लोग भी आलोचना कर रहे हैं, इस बीच आइसलैंड क्रिकेट का पोस्ट भी वायरल हो रहा है.

एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टॉस हारकर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करने उतरी.

पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कितना शर्मनाक रहा, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि इस पारी में सबसे अधिक रनों की साझेदारी 10वें विकेट के लिए हुई. मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली के बीच हुई ये साझेदारी 26 रन की ही थी.

बाबर आजम की विकेट का तो जमकर मजाक उड़ रहा है, वह जोश टंग की गेंद को समझ ही नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए. उन्होंने सिर्फ 7 रन बनाए.

133 पर ऑल आउट पाकिस्तान

पाकिस्तान के लिए पहली पारी में सबसे अधिक रन सऊद शकील ने बनाए, जो अपने अर्धशतक से 7 रन दूर रह गए. 43 रनों की इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए.

पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा ही नहीं छू पाए, इसमें कप्तान बाबर आजम (7) भी शामिल थे.

टॉप-4 बल्लेबाजों की बात करें तो सैम अयूब (0), आजान अवेस (9), अब्दुल्ला शफीक (3) और शान मसूद ने मिलकर ही कुल 24 रन बनाए. पाकिस्तान 33.5 ओवरों में 133 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया मजाक

पाकिस्तान की इस स्थिति पर आइसलैंड क्रिकेट ने भी चुटकी ली, उन्होंने मजाक उड़ाते हुए लिखा, "यह देखकर अच्छा लगा कि सेलेक्शन और कोचिंग में किए गए बदलाव पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं."

Good to see all those selectorial and coaching changes working Test wonders for Pakistan.

Iceland Cricket (@icelandcricket) Sep

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इंग्लैंड में एजबेस्टन टेस्ट में 133 पर ढेर हो गई, जिससे उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार खराब प्रदर्शन को उजागर करती है, जिससे टीम की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठते हैं। इस तरह के निचले स्तर के प्रदर्शन से प्रशंसकों में निराशा और आलोचना बढ़ती है, और टीम पर दबाव बढ़ता है। आम जनता को यह दिखाता है कि खेल में निरंतर प्रयास और सुधार की आवश्यकता है, और यह राष्ट्रीय गर्व को प्रभावित कर सकता है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।