'एक प्रणाम कई परिणाम बदल देता है', जस्टिस संजय करोल को अपने फेयरवेल पर क्यों याद आया पटना?

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल ने अपने फेयरवेल स्पीच के दौरान पटना के दिनों को याद किया. उन्होंने कहा, 'एक प्रणाम कई परिणाम बदल देता है.' उन्होंने बताया कि पटना ने उन्हें सिखाया कि कुर्सी पर बैठना और कुर्सी का जिम्मेदार होना अलग बात है.
जस्टिस करोल ने कहा कि जज भगवान नहीं होते और हर फैसला सही हो, यह जरूरी नहीं है. लेकिन न्यायाधीश को याचिका के पीछे मौजूद इंसान को देखना चाहिए. उन्होंने युवा वकीलों से बेंच से नहीं डरने और संविधान को रोजमर्रा के व्यवहार में जीने की अपील की.
📡 स्रोत: News18 Hindi