विदेश

आज का एक्सप्लेनर:अमित मालवीय की छुट्टी क्यों हुई, गोयल-ईरानी की एंट्री के मायने; नितिन नवीन की नई टीम से जुड़े 6 सवालों के जवाब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आज का एक्सप्लेनर:अमित मालवीय की छुट्टी क्यों हुई, गोयल-ईरानी की एंट्री के मायने; नितिन नवीन की नई टीम से जुड़े 6 सवालों के जवाब

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में IT सेल इंचार्ज अमित मालवीय को जगह नहीं मिली। वे 2015 से लगातार इस पद पर थे। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल को पार्टी ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बना दिया है, जिससे उनके मोदी कैबिनेट से विदाई की चर्चा शुरू हो गई है। बीजेपी की नई टीम से जुड़े ऐसे ही बड़े फैसलों के पीछे की कहानी और उसके असर को डिकोड करेंगे, आज के एक्सप्लेनर में… सवाल-1: बीजेपी IT सेल इंचार्ज अमित मालवीय की छुट्टी क्यों हुई? जवाबः बीजेपी में IT सेल की शुरुआत 2007 में प्रोद्युत बोरा की अगुवाई में हुई थी। 2010 में अरविंद गुप्ता को कमान मिली और उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव में इसका खूब इस्तेमाल किया। 2015 में अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष बने, तो अमित मालवीय को IT सेल की कमान सौंपी। मालवीय ने IT सेल को बीजेपी की बेहद ताकतवर और विवादित विंग में बदल दिया। 11 साल बाद अमित मालवीय को हटाए जाने के पीछे हालिया CJP प्रोटेस्ट बड़ी वजह माना जा रहा है। जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET पेपर लीक को लेकर अनशन शुरू किया। सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ नैरेटिव बना। सरकार बैकफुट पर दिखने लगी। पीएम मोदी को खुद इंस्टाग्राम पर आकर मोर्चा संभालना पड़ा। इसे बीजेपी IT सेल की नाकामी के तौर पर देखा गया। सीनियर जर्नलिस्ट विजय त्रिवेदी के मुताबिक, ‘जेन-जी विरोध और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे बड़ी वजह बीजेपी का युवाओं से कम्युनिकेशन गैप था। अमित मालवीय अपना काम सही तरीके से नहीं कर सके। इसलिए हटाया गया।' पॉलिटिकल एनालिस्ट रशीद किदवाई का मानना है कि अगर प्रदर्शन के चलते अमित मालवीय को हटाया गया है, तो ये ‘शूट द मैसेंजर’ जैसा है। अभी बीजेपी में कंटेंट की कमी है। देश में युवाओं में परेशानी है। पेपर लीक हो रहे हैं। ऐसे माहौल में कुछ ठोस कदम उठाने होंगे। अमित मालवीय की जगह 58 साल के दीपक महस्के IT सेल के नए संयोजक बनाए गए हैं। दीपक छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रवक्ता रह चुके हैं। बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए सोशल मीडिया स्ट्रैटजी और डेटा एनालिसिस कर चुके हैं। 2023 में नितिन नवीन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रभारी थे। तब दीपक महस्के ने नितिन नवीन के साथ काम किया था। उस वक्त दीपक IT सेल का काम देख रह

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।