देश

एक्सरसाइज करते-करते अचानक धड़ाम से गिरे डॉक्टर, जिम में आया कार्डियक अरेस्ट, VIDEO देख दहल जाएंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एक्सरसाइज करते-करते अचानक धड़ाम से गिरे डॉक्टर, जिम में आया कार्डियक अरेस्ट, VIDEO देख दहल जाएंगे

असम के नगांव से जिम में एक्सरसाइज के दौरान डॉक्टर की अचानक मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नगांव मेडिकल कॉलेज के सोशल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शाहीन रहमान गुरुवार शाम रोज की तरह जिम पहुंचे थे.

CCTV फुटेज में वह घुटनों के बल बैठकर एक्सरसाइज करते नजर आते हैं, तभी अचानक मुंह के बल जमीन पर गिर जाते हैं. शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट को मौत की संभावित वजह बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना ने युवाओं में बढ़ती हार्ट संबंधी समस्याओं और अचानक होने वाली मौतों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।