एक्शन में BCCI, श्रीलंका टेस्ट के बाद अचानक बुलाया, बेंगलुरु पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी, 2KM दौड़...

BCCI CoE For Fitness Test: भारतीय क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों ने शनिवार को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट दिया. श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म होने के 48 घंटे से भी कम समय बाद खिलाड़ियों को फिटनेस जांच के लिए पहुंचना पड़ा.
लंबे और बिजी क्रिकेट सीजन को देखते हुए बीसीसीआई खिलाड़ियों की फिटनेस पर खास ध्यान दे रहा है. रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे टेस्ट टीम खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट में शामिल हुए.
इनके अलावा टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, संजू सैमसन और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नजर आए. खिलाड़ियों को कई तरह के फिटनेस और क्रिकेट से जुड़े प्रैक्टिस से गुजरना पड़ा.
फिटनेस टेस्ट में ब्रोंको टेस्ट, 2 किलोमीटर दौड़, यो-यो टेस्ट और विकेटों के बीच दौड़ने जैसी क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं. ब्रोंको टेस्ट में खिलाड़ियों को 20, 40 और 60 मीटर की दूरी के बीच लगातार दौड़ना होता है. इसमें कुल 1200 मीटर की दूरी करीब साढ़े पांच मिनट में पूरी करनी होती है.
वहीं, यो-यो टेस्ट का मानक 16.5 रखा गया है और 2 किलोमीटर दौड़ 10 मिनट के अंदर पूरी करनी होती है.
The pre season testing for the contracted players was conducted at the BCCI Centre of Excellence 👌 The players who had to undergo the mandated fitness arrived in batches and completed their respective tests ahead of a busy season 💪 pic.twitter.com/64LsSByytP — BCCI (@BCCI) August 29, 2026 चोटिल खिलाड़ियों को अभी राहतजसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और नितीश कुमार रेड्डी फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं.
इसलिए पूरी तरह फिट घोषित होने के बाद ही उनका फिटनेस टेस्ट होगा. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को श्रीलंका में लगातार टेस्ट खेलने के कारण फिलहाल इन टेस्ट से छूट दी गई है. वहीं, इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझने वाले प्रिंस यादव अब पूरी तरह फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं.
भारतीय टीम का नया घरेलू सीजन सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से शुरू होगा. जापान जाएगी टीम इंडिया इसके बाद एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम जापान जाएगी, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज भी खेली जाएगी. इसी दौरान इंडिया ए की टीम पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मुकाबले खेलेगी.
ऐसे में खिलाड़ियों के लिए फिटनेस बनाए रखना बेहद जरूरी होगा.
📡 स्रोत: NewsData.io