इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया श्रीकृष्ण का किरदार, यादगार हुए किरदार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जन्माष्टमी आते ही कान्हा की बाल लीलाओं से लेकर उनकी शरारतें और गीता के संदेश याद आने लगते है. फिल्मों और टीवी ने कृष्ण की एक तस्वीर लोगों के मन में जरूर बना दी है. पर्दे पर कृष्ण का किरदार निभाना किसी भी कलाकार के लिए आसान नहीं रहा, क्योंकि इस किरदार के साथ दर्शकों की आस्था भी जुड़ी होती है.
यही वजह है कि जब कोई अभिनेता कृष्ण बनकर स्क्रीन पर आता है तो उसके लुक से लेकर बोलने के अंदाज तक हर चीज पर दर्शकों की नजर रहती है. हिंदी से लेकर तेलुगु और दूसरी भाषाओं की फिल्मों में कई कलाकारों ने कृष्ण का किरदार निभाया है. कुछ कलाकारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया, तो कुछ की कृष्ण के रूप में पहचान लंबे समय तक याद रही.
अक्षय कुमार बने कृष्ण अक्षय कुमार - बॉलीवुड में जब पर्दे पर कृष्ण के किरदार की बात होती है तो अक्षय कुमार का नाम जरूर आता है. 2012 में आई फिल्म 'ओएमजी- ओह माय गॉड!' में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था.
फिल्म की कहानी आम धार्मिक धारणाओं पर सवाल उठाने वाले कांजी लालजी मेहता के इर्द-गिर्द घूमती है और इसी कहानी में कृष्ण के रूप में अक्षय उनके साथ खड़े नजर आते हैं. फिल्म में उनका अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया.
ये भी पढ़ें:- 'जन नायकन' बनी वर्ल्डवाइड कॉलीवुड की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन
पवन कल्याण का कृष्ण अवतार पवन कल्याण - तेलुगु सिनेमा में पवन कल्याण ने भी कृष्ण का किरदार निभाया. 2015 में आई 'गोपाल गोपाला' दरअसल 'ओएमजी- ओह माय गॉड!' की तेलुगु रीमेक थी. इसमें पवन कल्याण ने कृष्ण का रोल किया.
फिल्म में उनका किरदार आम इंसान के रूप में नजर आता है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी में उनका कृष्ण रूप सामने आता है. पवन की लोकप्रियता को देखते हुए कृष्
📡 स्रोत: ABP Live Film